
दूसरे टी20 मैच में श्रीलंका ने भारत को हराकर सीरीज मे की 1-1 की बराबरी
अर्शदीप को एक बॉल पर 14 रन पड़े
चंडीगढ़, 6 जनवरी (विश्व वार्ता) महाराष्ट्र क्रिकेए एसोसिएशन स्टेडियम पर खेले गए दूसरे टी20 मैच में श्रीलंका ने भारत को 16 रन से हरा दिया। भारत के सामने जीत के लिए 207 रन का लक्ष्य था, लेकिन टीम इंडिया निर्धारित ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 190 रन ही बना सकी। श्रीलंका को भारत की धरती पर 6 साल बाद जीत मिली है। भारत की तरफ से 31 गेंद पर सर्वाधिक 65 रन की पारी अक्षर पटेल ने खेली। उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए केवल 42 गेंद पर 91 रन जोड़े। सूर्यकुमार यादव ने 51 रन बनाए।
वापसी कर रहे अर्शदीप सिंह का पहला ओवर बहुत बुरा रहा। पावरप्ले में दूसरे ओवर की पहली ही बॉल पर उन्हें चौका लगा। ओवर की आखिरी बॉल उन्होंने नो-बॉल फेंक दी। अगली बॉल फ्री हिट थी। मेंडिस ने इस पर चौका लगा दिया। लेकिन, अंपायर ने इसे भी नो-बॉल दे दिया। अगली बॉल पर मेंडिस ने छक्का लगा दिया। लेकिन, ये बॉल भी नो-बॉल थी। अगली बॉल पर एक ही रन आया। इस तरह 3 नो-बॉल, एक चौका, एक छक्का और एक सिंगल मिलाकर अर्शदीप के पहले ओवर की आखिरी बॉल पर 14 रन बने। उनके ओवर से कुल 19 रन आए।





















