
भारत ने ने रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराया
डेब्यूटेंट गेंदबाज शिवम मावी ने झटके 4 विकेट
चंडीगढ़, 4 जनवरी (विश्ववार्ता) भारत ने श्रीलंका को पहले टी20 मुकाबले में 2 रन से हरा दिया है. 3 मैचों की सीरीज में भारत इस जीत के साथ 1-0 से आगे हो गया है.पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 162 रन बनाए. जवाब में श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 160 रन ही बना पाई. भारत की ओर से डेब्यूटेंट गेंदबाज शिवम मावी ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके. इससे पहले भारत की ओर से दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल की धमाकेदार पारी से भारतीय पारी 162 रन तक पहुंची. भारत की ओर से दीपक हुड्डा ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए. ईशान किशन ने धमाकेदार शुरुआत दी. श्रीलंका के 5 गेंदबाजों को 1-1 विकेट लिए थे. इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी को चुना था.