
भारत व बांग्लादेश पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जारी
भारत के 404 रनो के जबाव मे बांग्लादेश को लगा दूसरा झटका
चंडीगढ़, 15 दिसंबर (विश्व वार्ता): भारत व बांग्लादेश पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जारी है। भारतीय टीम ने पहली पारी मे 404 रन बनाए हैं। जबाव मे जवाब में बांग्लादेश को 2 ओवर मे 5 रनो पर दो बडे झटके लग गये है। ससे पहले भारत ने मुकाबले के दूसरे दिन गुरुवार को 278/6 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया था। रविचंद्रन अश्विन ने 58 रन और कुलदीप यादव ने 40 रन बनाए। इन दोनों ने 8वें विकेट की पार्टनरशिप में 92 रन जोड़े। इससे पहले श्रेयस अय्यर 86 रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश की ओर से तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने एक समान 4-4 विकेट लिए। इबादत हुसैन और खालिद अहमद को एक-एक विकेट मिले।























