
भारत व बांग्लादेश पहला टेस्ट: भारत की पहली पारी हुई समाप्त
बांग्लादेश को पहली ही गेद पर झटका
चंडीगढ़, 15 दिसंबर (विश्व वार्ता): भारत ने पहली पारी में 10 विकेट खोकर 404 रन बनाए हैं। दूसरे दिन टीम इंडिया ने 278/6 से आगे खेलना शुरू किया था। अश्विन और कुलदीप यादव ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम इंडिया का स्कोर 400 के पार पहुंचाया। जवाब में बांग्लादेश को पहली ही गेंद पर मोहम्मद सिराज ने झटका दे दिया है। मोहम्मद सिराज ने नजमुल हसन शान्तो को पंत के हाथों कैच कराया।इससे पहले भारत ने मुकाबले के दूसरे दिन गुरुवार को 278/6 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया था। रविचंद्रन अश्विन ने 58 रन और कुलदीप यादव ने 40 रन बनाए। इन दोनों ने 8वें विकेट की पार्टनरशिप में 92 रन जोड़े। इससे पहले श्रेयस अय्यर 86 रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश की ओर से तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने एक समान 4-4 विकेट लिए। इबादत हुसैन और खालिद अहमद को एक-एक विकेट मिले।





















