
पहला टेस्ट : पहले दिन का खेल खत्म
चेतेश्वर पुजारा और श्रेयस अय्यर की पारियों से संभला भारत
6 विकेट खोकर भारत का स्कोर 250 के पार
चेतेश्वर पुजारा शतक से चूके, श्रेयस अय्यर शतक के करीब
चंडीगढ़, 14 दिसंबर (विश्व वार्ता) भारत-बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर छह विकेट पर 278 रन है। श्रेयस अय्यर 82 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि रविचंद्रन अश्विन का बल्लेबाजी के लिए आना बाकी है। इसके बाद पुछल्ले बल्लेबाज शुरू हो जाएंगे। दूसरे दिन श्रेयस अय्यर के साथ अश्विन बल्लेबाजी के लिए आएंगे और भारतीय टीम 350 रन के करीब स्कोर बनाने की कोशिश करेगी। भारत ने सुबह 3 विकेट गंवाने के बाद दोपहर के खेल में जोरदार वापसी की। हालांकि, शाम होते-होते बांग्लादेशी गेंदबाजों ने चेतेश्वर पुजारा और अक्षर पटेल को आउट कर मेजबानों को कुछ हद तक बराबरी पर ला दिया।























