
भारत-बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच का खेल जारी
भारत की लडखडाती पारी को चेतेश्वर पुजारा और श्रेयस अय्यर ने संभाला
भारत 200 के पार
चंडीगढ़, 14 दिसंबर (विश्व वार्ता) भारत-बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट के पहले दिन का खेल जारी है। पहले दिन के तीसरे सेशन के खेल जारी है और भारत ने 4 विकेट पर 209 रन बना लिये हैं। अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और श्रेयस अय्यर नाबाद हैं। दोनों के बीच 90+ रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है। पुजारा ने अपना 35वां अर्धशतक पूरा किया। श्रेयस अय्यर ने भी शतक जमा दिया है।























