
भारत-बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शुरू
भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला
चंडीगढ़, 14 दिसंबर (विश्व वार्ता) भारत-बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चटगांव में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। पहले दिन भारत ने पहली पारी के 3 ओवर में बिना नुकसान के 7 रन बना लिए हैं। कप्तान केएल राहुल और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करने उतरे हैं। दोनों नाबाद हैं।























