
चंडीगढ़ में एस.एस.पी. की नियुक्ति को लेकर सुखबीर बादल का बडा टवीट
चंडीगढ़, 14 दिसंबर (विश्व वार्ता): चंडीगढ़ में हरियाणा कैडर के एस.एस.पी. की नियुक्ति पर विवाद अब लगातार बढता जा रहा है। जिसे लेकर अब शिरोमणि अकाली अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बडा ट्वीट करते हुए कहा कि, ”यह चंडीगढ़ में पंजाब के दावे को व्यवस्थित रूप से कमजोर करना है, उन्होंने कहा कि वह सी.एम. मान से आग्रह करते हैं कि यू.टी. एस.एस.पी. के रूप में नियुक्ति के लिए अधिकारियों का एक नया पैनल जल्दी से भेजे।






















