
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुलाई विपक्षी दलों के नेताओं की अहम बैठक
चंडीगढ़, 14 दिसंबर (विश्व वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने आज सभी विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। इस बैठक में जारी शीतकालीन सत्र के लिए रणनीति पर चर्चा की जाएगी। सरकार से भी जिस प्रकार के जवाब की उम्मीद लगाई जा रही है, वो नहीं मिला है. इसी वजह से सरकार को किस प्रकार से घेरा जाए, इसलिए इस बैठक को बुलाया गया है























