फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना
चंडीगढ़, 14 दिसंबर (विश्व वार्ता) फीफा वर्ल्ड कप 2022 के पहले सेमीफाइनल को अर्जेंटीना ने जीत लिया है। लुसैल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले को में अर्जेंटीना ने क्रोएशिया को 3-0 से हराकर बाहर कर दिया। टीम ने छठी बार टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम ने आखिरी बार 2014 में खिताबी मुकाबला खेला था। वहां उसे हार मिली थी। अर्जेंटीना ने 1978 और 1986 में टूर्नामेंट को अपने नाम कर चुका है। अब रविवार को फाइनल मुकाबले में उसकी भिड़ंत फ्रांस और मोरक्को के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से होगा।






















