
सुप्रीम कोर्ट ने पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा को दी बडी राहत
चंडीगढ़, 13 दिसंबर (विश्व वार्ता) पोर्नोग्राफी कंटेंट बनाने और अश्लीलता फैलाने के मामले में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. देश की सबसे बड़ी अदालत ने इस मामले में सभी आरोपियों को अग्रिम जमानत दे दी है. कोर्ट ने कहा है कि सभी आरोपियों को जांच में सहयोग करना चाहिए और आवश्यकता पडऩे पर जांच में शामिल होना चाहिए.





















