
भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले लोकसभा मे
हमारी सेना ने दृढ़ता के साथ किया चीनी सेना का सामना
चंडीगढ़, 13 दिसंबर (विश्व वार्ता) अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारतीय एवं चीनी बलों के बीच हुई झड़प को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज लोकसभा में बयान दिया। उन्होंने लोकसभा में बोलते हुए कहा कि भारतीय सेना ने बहादुरी से PLA को हमारे क्षेत्र में अतिक्रमण करने से रोका और उन्हें उनकी केंद्र पर वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया। इस झड़प में दोनों ओर के कुछ सैनिकों को चोटें आईं। चीन के इस प्रयास का हमारी सेना ने दृढ़ता के साथ सामना किया। इस झड़प में हाथापाई हुई।























