
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 13 दिसंबर (विश्व वार्ता) दिल्ली में 1 जनवरी 2023 से अब आप 450 तरह के मेडिकल टेस्ट मुफ़्त में करा सकेंगे, इसके लिए आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा. नए साल पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली वालों को ये बड़ा तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के इस बेहद अहम प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है. अब दिल्लीवासी सभी मोहल्ला क्लीनिक और सरकारी अस्पताल में 450 तरह के मेडिकल टेस्ट मुफ्त में करा सकेंगे.





















