
पंजाब में इस जगह ‘बम’ मिलने से हडक़ंप,लोगो मे दहशत का माहौल
चंडीगढ़, 13 दिसंबर (विश्व वार्ता) पंजाब मे भाखड़ा नहर में लोगो द्वारा फेेंके गये सिक्के निकालने वालो के बीच हडकंप मच व दहशत फैल गई जब उनके हाथ एक बम जैसी भारी भरकम वस्तु हाथ लगी। पुलिस को तुंरत सूचना मिलने के बाद पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने आज उसे कब्जे मे ले लिया है।
जानकारी के अनुसार गोताखोरों के प्रधान शंकर भारद्वाज ने बताया कि करीब 20-25 किलो की बम जैसी वस्तु दिखाई दी, मौके पर पुलिस समाना के अधिकारी राजवीर सिंह एवं हवलदार सोमनाथ सिंह पहुंचे, जिन्होंने गोताखोरों की मदद से बम जैसी वस्तु को बाहर निकलवाया। फिलहाल पुलिस का कहना है बम जैसी वस्तु को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।





















