
बेंगलुरु में G-20 देशों के फाइनेंस और सेंट्रल बैंक के उप-प्रमुखों की पहली बैठक आज
चंडीगढ़, 13 दिसंबर (विश्व वार्ता) भारत की जी20 अध्यक्षता में वित्त एवं केंद्रीय बैंक के उप-प्रमुखों (एफसीबीडी) की पहली बैठक कर्नाटक के बेंगलुरु में आज शुरू होगी। इस तीन दिन की बैठक से ‘फाइनेंस ट्रैक’ एजेंडा पर वार्ता की शुरुआत होगी। बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक संयुक्त रूप से करेंगे।





















