
भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच कल
मैच से पहले कप्तान राहुल ने कही यह बात
चंडीगढ़, 13 दिसंबर (विश्व वार्ता) भारतीय टीम वनडे सीरीज हारने के बाद अब बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच कल से खेलेगी। टीम इंडिया इस सीरीज की तैयारियों में जुट गई है। भारत की नजर अब वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने पर है। अगले साल होने वाले फाइनल से पहले भारतीय टीम को छह टेस्ट खेलने हैं और सभी में जीत हासिल करनी है। मैच से पहले कप्तान केएल राहुल ने कहा है कि टीम इंडिया के पास आक्रामक क्रिकेट खेलने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।





















