
राज्य में 2,93,975 दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड जारी: डॉ. बलजीत कौर
सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए एकमात्र पहचान दस्तावेज़ है यूडीआईडी
चंडीगढ़, 12 दिसंबर: मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य के 2,93,975 दिव्यांगजनों को 28 नवंबर 2022 तक यूडीआईडी कार्ड जारी किए जा चुके हैं।
इस सम्बन्धी अधिक जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि दिव्यांगजनों को केंद्र और पंजाब सरकार की सभी योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही कार्ड के आधार पर देने के लिए यूनीक डिसएबिलिटी आईडैंटिटी कार्ड भाव विशिष्ट विकलांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी) जनरेट किए जाते हैं और इसका डेटाबेस राष्ट्रीय स्तर पर तैयार किया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यूडीआईडी प्रोजैक्ट के अंतर्गत राज्य के 102 अस्पतालों में कैंप लगाकर यह पहचान पत्र जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी पोर्टल 222.ह्य2ड्ड1द्यड्डद्वड्ढड्डठ्
डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इसके अलावा पंजाब सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए विकलांग सैल बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यह समर्पित सैल दिव्यांगजनों के लिए विकलांगता योजनाओं के लाभ लेने के लिए एक सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म होगा। उन्होंने राज्य के दिव्यांगजनों से अपील की कि वह सेवा केन्द्रों, जि़ला सामाजिक सुरक्षा कार्यालयों या सिविल अस्पताल में संपर्क कर यूडीआईडी कार्ड के लिए ज़रूर आवेदन करें, जिससे वह सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहें
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...





















