
विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को मिला इस देश से खेलने का ऑफर!
पढिये क्या लिया संजू सैमसन ने फैसला
चंडीगढ़, 12 दिसंबर (विश्व वार्ता) टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को लगातार जबरदस्त प्रदर्शन के बावजूद भी भारतीय टीम में मौका नही मिल रहा है लेकिन आयरलैंड क्रिकेट ने उन्हें अपने देश से खेलने का ऑफर दिया है. आयरलैंड क्रिकेट के अध्यक्ष ने कहा कि हम संजू को अपने देश से खेलने का ऑफर देते हैं. हमें टीम में उनके जैसे विकेटकीपर बल्लेबाज की जरूरत है. ऐसे में यदि उनकी अनदेखी होती है, तो हम उन्हें मौका देने के लिए तैयार हैं. संजू सैमसन ने भी इसका जवाब देते हुए कहा कि मैं इस तरह के ऑफर को स्वीकार नहीं कर सकता. मैंने भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना शुरू किया और यहीं से खेलना चाहता हूं. अन्य किसी देश से खेलने के बारे में सोच भी नहीं सकता. मालूम हो कि संजू सैमसन को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका नहीं मिला.





















