
भूपेंद्र पटेल ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
चंडीगढ़, 12 दिसंबर (विश्व वार्ता)62 साल के भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री की शपथ ली। गांधीनगर सचिवालय के हेलीपैड ग्राउंड में राज्यपाल ने दोपहर 2 बजकर 2 बजे उन्हें पद की शपथ दिलाई। पटेल के बाद पारदी से विधायक कनुभाई मोहनलाल देसाई, राजकोट ग्रामीण से विधायक भानुबेन बाबरिया, संतरामपुर से विधायक कुबेर भाई डिंडोर, जसदान विधानसभा सीट से विधायक कुवंजरजील बावलिया ने शपथ ली।






















