
पंजाब मंत्रिमंडल की अहम बैठक आज
ओल्ड पेंशन स्कीम पर नोटिफिकेशन आने की उम्मीद
चंडीगढ़, 12 दिसंबर (विश्व वार्ता): पंजाब सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता मे आज पंजाब मंत्रिमंडल की अहम बैैठक दोपहर 12 बजे होगी। आज की बैठक में ओल्ड पेंशन स्कीम पर नोटिफिकेशन आने की उम्मीद है। हालांकि सरकार की ओर से बैठक का एजेंडा जारी नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार कैबिनेट की बैठक में शीतकालीन सत्र को लेकर भी चर्चा संभावित है। वहीं, इसके अतिरिक्त ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) लागू करने के मसले पर भी मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा हो सकती है।























