आदेश गुप्ता ने दिल्ली BJP के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
चंडीगढ़, 11 दिसंबर (विश्व वार्ता): दिल्ली नगर निगम के चुनाव (MCD) में भाजपा की हार की जिम्मेदारी लेते हुए दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने अपना इस्तीफा BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा को भेजा है। जिसके बाद नड्डा ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। आदेश गुप्ता की जगह पर अब नए कार्यवाहक अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा होंगे।