
फ्रांस अब इतिहास रचने से बस दो कदम दूर
रोमांचक मैच में इंग्लैंड को हराया
चंडीगढ़, 11 दिसंबर (विश्व वार्ता) फ्रांस अब इतिहास रचने से बस दो कदम दूर है। फ्रांस ने रोमांचक मैच में इंग्लैंड को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ फ्रांस की टीम लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही। अब उनका सामना सेमीफाइनल में मोरक्को से होगा। मोरक्को ने क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल को 1-0 से हराया था। वहीं, अर्जेंटीना की टीम दूसरे सेमीफाइनल में क्रोएशिया से भिड़ेगी।





















