
हिमाचल मे अगले सीएम की रेस मे सबसे आगे इस शख्स का नाम
सुखविंदर सुक्खू या प्रतिभा सिंह… कौन होगा हिमाचल का अगला सीएम ?
चंडीगढ़, 10 दिसंबर (विश्व वार्ता)हिमाचल प्रदेश में अगले मुख्यमंत्री को लेकर बैठकों का दौर जारी है। हिमाचल कांग्रेस के पर्यवेक्षक भूपेश बघेल, भूपिंदर हुड्डा और प्रभारी राजीव शुक्ला ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने की दावेदारी पेश की। हिमाचल में सीएम की रेस में फिलहाल दो ही नाम आगे चल रहे हैं- सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रतिभा सिंह। प्रतिभा सिंह पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष भी हैं। शाम 6 बजे विधायक दल की बैठक होगी























