
जीरकपुर मे रहने वाली 11वर्षीय मान्य ने कौन बनेगा करोडपति मे जीते 25 लाख रूपये
चंडीगढ़, 10 दिसंबर (विश्व वार्ता) सोनी टीवी पर प्रसारित कौन बनेगा करोडपति में पंजाब के जीरकपुर की रहने वाली 11 साल की मान्या चमौली ने 25 लाख रुपए जीते हैं। पंजाब में कार्यरत मान्या के पिता डॉ विनय चमोली मूल रूप से टिहरी जिले के निवासी हैं..पच्चीस लाख का पुरस्कार जीतने के साथ साथ मान्य ने अपनी चुलबुली बातों से सभी का मन मोह लिया। वह जीरकपुर के ही एक निजी स्कूल में 6वीं कक्षा में पढ़ती है। अभी यह रकम 25 लाख पॉइंट के रूप में है और जब मान्या 18 वर्ष की आयु की हो जाएगी तो यह रकम वह कैश करवा सकती है।























