
मालेरकोटला जल सप्लाई और सिवरेज प्रोजैक्ट को साल के अंत तक अधिकारियों को मुकम्मल करने के दिए निर्देश – डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर
मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों को बुनियादी सहूलतें और साफ़-सुथरा वातावरण मुहैया करवाना
मालेरकोटला जल सप्लाई और सिवरेज प्रोजैक्ट का शहर की बड़ी आबादी को मिलेगा लाभ
चंडीगढ़, 9 दिसंबर:मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सहूलतें और साफ़-सुथरा वातावरण मुहैया करवाने के लिए लगातार यत्नशील है। इस कड़ी के अंतर्गत राज्य में विकास कार्य किये जा रहे हैं। स्थानीय निकाय मंत्री, डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि मालेरकोटला शहर के लिए जल सप्लाई और सिवरेज सिस्टम में विस्तार और सुधार करने के लिए तकरीबन 68.13 करोड़ रुपए ख़र्च किये जा रहे हैं।
स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने मालेरकोटला शहर के लिए जल सप्लाई और सिवरेज प्रोजैक्ट के प्रगति अधीन प्रोजैक्ट के काम का जायज़ा लेते हुये पंजाब जल सप्लाई और सिवरेज बोर्ड के अधिकारियों को इस प्रोजैक्ट को हर हाल में इस साल के अंत तक मुकम्मल करने के निर्देश दिए हैं।
इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि मालेरकोटला शहर के लिए प्रवानित जल सप्लाई प्रोजैक्ट के अधीन अलग-अलग आकार की जल सप्लाई की पाईप लाईनें बिछाने, 9 नंबर नये ट्यूबवैल और इससे सम्बन्धित अन्य काम इस प्रोजैक्ट के अधीन कवर होंगे। उन्होंने बताया कि जल सप्लाई प्रोजैक्ट की लागत 14.85 करोड़ रुपए है। इस जल सप्लाई प्रोजैक्ट के अधीन तकरीबन 36 किलोमीटर क्षेत्र कवर किया जायेगा।
डॉ. निज्जर ने आगे बताया कि मालेरकोटला में सिवरेज सिस्टम में विस्तार और सुधार करने के लिए तकरीबन 53.28 करोड़ रुपए ख़र्च किये जा रहे हैं। इस प्रोजैक्ट के अधीन सिवरेज लाईनें बिछाने, 22 एम. एल. डी क्षमता वाला सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और अन्य सम्बन्धित काम कवर होंगे। इस सिवरेज प्रोजैक्ट के अधीन तकरीबन 59 किलोमीटर क्षेत्र कवर किया जायेगा।
डॉ. निज्जर ने बताया कि इस जल सप्लाई और सिवरेज प्रोजैक्ट के अधीन मालेरकोटला शहर की बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि इस प्रोजैक्ट के अधीन मादेवी रोड, बरकतपुरा रोड, रविदास रोड, गोबिंद नगर, नौधरानी रोड, नाभा रोड, मानक माजरा रोड, लसाड़ा ड्रेन, धूरी रोड, जनता कालोनी नाभा रोड आई. टी. यू., महाराजा होटल, एकता कालोनी, नौशहरा आदि क्षेत्र कवर होंगे। इसके इलावा घुमियारा मोहल्ला, सीता ग्रामर स्कूल, नूर बस्ती, कूका स्मारक, किंग कालोनी, सेब कालोनी, जोड़ीया मोहल्ला, सरूड़ रोड, गोबिन्दपुरा, मतोयी रोड, जमालपुरा, डेरा बाबा आत्मा राम रोड लुधियाना रोड बायी तरफ़, अमामगढ़ रोड, मुस्तक बस्ती, चेतन नगर, खुशहाल बस्ती, कालू बस्ती, खारा खुहँ, सुलतान बस्ती, चंद कालोनी, नूर बस्ती, रायकोट रोड, मदीना रोड, नवाब कालोनी, रविदास नगर, लोहा बाज़ार, ई. ओ. रिहायश लुधियाना बाइ पास, शीतला माता मन्दिर, मंड्याला रोड, कच्चा दरवाज़ा, घुमलारा मोहल्ला और माना रोड आदि क्षेत्र पानी की सप्लाई और सिवरेज के लिए कवर किये गए हैं।
कैबिनेट मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि जल सप्लाई और सिवरेज का काम मुकम्मल कर लिया गया है। 22 एम. एल. डी. क्षमता वाले सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम भी इस साल के अंत तक मुकम्मल कर लिया जायेगा।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों को बुनियादी सहूलतें और साफ़-सुथरा वातावरण मुहैया करवाना है।
मंत्री ने पंजाब जल सप्लाई और सिवरेज बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभाग के कामों में पारदर्शिता और गुणवत्ता लानी यकीनी बनाई जाये जिससे राज्य के लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मुहैया करवाने का मान सरकार का स्वप्न साकार हो सके।





















