
मज़दूर वर्ग का जीवन स्तर ऊँचा उठाना सरकार की प्राथमिकता : लाल चंद कटारूचक्क
राज्य भर की मज़दूर जत्थेबंदियों के प्रतिनिधियों के साथ की मुलाकात
चंडीगढ़, 9 दिसंबर:मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार हर वर्ग की भलाई के लिए पूर्ण तौर पर वचनबद्ध है और मज़दूर वर्ग जोकि राज्य की आर्थिकता का अटूट अंग है, के जीवन स्तर को ऊँचा उठाना सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है जिसमें सरकार की तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।
राज्य के ख़ाद्य, सिवल सप्लाई और उपभोक्ता मामले के मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने यह विचार आज यहाँ सैक्टर-39, अनाज भवन में राज्य भर की मज़दूर जत्थेबंदियों के प्रतिनिधियों के साथ एक मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए प्रकट किये। इस मौके पर उन्होंने यह स्पष्ट किया कि किसी को भी मज़दूर वर्ग की लूटपाट करने की आज्ञा नहीं दी जायेगी।
मंत्री ने यह भी कहा कि यह नियम स्पष्ट रूप में लागू है कि मज़दूरों के ई. पी. एफ. और ई. एस. आई. सबंधी बनती कटौतियों की प्रतिशतता का 50 प्रतिशत हिस्सा मज़दूर की तरफ से और बाकी का 50 प्रतिशत ठेकेदार की तरफ से डाला जायेगा और इस नियम का उल्लंघन बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने अन्य मुद्दों पर बातचीत करते हुये कहा कि जहाँ तक वर्कर मैनेजमेंट कमेटियों का सवाल है तो इनको और मज़बूत किया जायेगा और सिर्फ़ उन प्रतिनिधियों को ही शामिल किया जायेगा जो कि संयुक्त एक्शन कमेटी द्वारा नामज़द और मज़दूर वर्ग का सही प्रतिनिधित्व करते हों। उन्होंने आगे कहा कि जहाँ तक मज़दूरों को सीधे तौर पर बिना ठेकेदार की दखलअन्दाज़ी के अदायगियाँ करने की बात है तो यह मुद्दा सरकार की तरफ से पूरी सकारात्मक सोच के साथ विचारा जायेगा और उन्होंने यह हिदायतें भी दीं कि मज़दूरों को अदायगियाँ देने की प्रक्रिया में तेज़ी लाई जाये।
इस मौके पर दूसरों के इलावा ख़ाद्य, सिवल सप्लाई और उपभोक्ता मामले विभाग के डायरैक्टर श्री घनश्याम थोरी भी मौजूद थे।





















