
भारतीय महिला क्रिकेट और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मैच आज
चंडीगढ़, 9 दिसंबर (विश्व वार्ता) भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैच की टी 20 सीरीज का पहला मैच आज खेला जायेगा। एशिया कप में जीत दर्ज करने के बाद यह टीम के लिए पहला मौका होगा जब वह क्रिकेट के इस फॉर्मेट में उतरेगी। वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम कॉमनवेल्थ गेम्स में ऐतिहासिक गोल्ड जीतने के बाद टी20 खेलने के लिए पहली बार किसी देश के दौरे पर है।





















