
राज्य स्तरीय प्राइमरी स्कूल खेलों में भाग लेने वाले अध्यापकों, कर्मचारियों और खिलाडिय़ों की आज छुट्टी : हरजोत सिंह बैंस
जि़ला रूपनगर के सभी प्राइमरी स्कूलों में भी आज रहेगी छुट्टी
चंडीगढ़, 9 दिसंबर (विश्व वार्ता) पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने श्री आनन्दपुर साहिब में 6 से 8 दिसंबर तक करवाये गये राज्य स्तरीय प्राइमरी स्कूल खेल करवाने में अहम भूमिका निभाने वाले अध्यापकों, कर्मचारियों और खेलों में हिस्सा लेने वाले प्राइमरी स्कूलों के खिलाडिय़ों/बच्चों, उनके साथ ड्यूटी पर आए अध्यापकों और खेल के दौरान ड्यूटी देने वाले प्रशासनिक स्टाफ और कर्मचारियों के लिए 9 दिसंबर, यानि आज छुट्टी ऐलान किया है। शिक्षा मंत्री ने इन खेलों के आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाले सभी खिलाडिय़ों, अध्यापकों, कर्मचारियों और खिलाडिय़ों के साथ गए अध्यापकों का विशेष धन्यवाद भी किया।
श्री बैंस ने कहा कि पंजाब के समूह 23 जिलों से 5143 खिलाडिय़ों के साथ-साथ 800 अध्यापकों ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के कारण 2 साल के समय के बाद हुये इन राज्य स्तरीय खेलों में राज्य के उभरते खिलाडिय़ों ने बेहद उत्साह दिखाया है।























