
हिमाचल में पांच साल के बाद एक बार फिर राज बदला, पर रिवाज नही
कांग्रेस ने 39, बीजेपी ने 26 सीटें जीतीं; 5 मंत्री भी हारे, सीएम जयराम ठाकुर ने दिया इस्तीफा
चंडीगढ़, 8 दिसंबर (विश्व वार्ता) हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। इस बार भी प्रदेश मे राज बदलने का रिवाज बदलता नहीं दिख रहा है। यानी 5 साल बाद इस बार भी सरकार बदलने का सिलसिला दिख रहा है. रुझानों में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है.
कांग्रेस पार्टी अब तक 35 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है, जबकि 4 पर आगे है. बीजेपी ने 14 सीटों पर जीत हासिल की है, 12 पर आगे चल रही है. अन्य उम्मीदवारों ने 2 सीटों पर जीत हासिल की है और एक पर आगे चल रहे हैं। एमसीडी में जीत हासिल करने वाली आप यहां खाता तक नहीं खोल पाई।
यहां बता दें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. चुनाव नतीजों पर उन्होंने कहा- हमें जनता का फैसला मंजूर है। पांच साल के समर्थन के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं। हम प्रदेश के विकास के लिए सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।























