
हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर जारी
शिक्षामंत्री शुरुआती रूझानों में अभी भी बहुत पीछे
चंडीगढ़, 8 दिसंबर (विश्व वार्ता) भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला बराबरी का चल रहा है। भाजपा को 32 और कांग्रेस को भी 32 सीटें मिली हैं। अन्य को 4 सीट मिली है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के रूझान आने शुरू हो गए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सराज सीट से आगे चल रहे हैं। सबसे बड़ा झटका शिक्षामंत्री गोविंद ठाकुर को लग रहा है। गोविंद ठाकुर मनाली से चुनाव लड़े थे और शुरुआती रूझानों में अभी वो पीछे चल रहे हैं।





















