
उप्र उपचुनाव : मैनपुरी लोकसभा, रामपुर और खतौली विधानसभा उप चुनाव की मतगणना जारी
सपा प्रत्याशी डिंंपल यादव भाजपा के रघुराज शाक्य से काफी आगे
चंडीगढ़, 8 दिसंबर (विश्व वार्ता) यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट व रामपुर-खतौली विधानसभा सीटों पर आज मतगणना जारी है। शुरुआती दौर में मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी डिंंपल यादव भाजपा के रघुराज शाक्य से काफी आगे चल रही हैं। वहीं आजम खां के गढ़ में रामपुर सीट पर भाजपा सपा को कांटे की टक्कर दे रही है।





















