
गुजरात में भाजपा को ऐतिहासिक बढ़त:
भाजपा बना सकती है जीत का नया इतिहास
चंडीगढ़, 8 दिसंबर (विश्व वार्ता) गुजरात में ऐतिहासिक जीत दर्ज करती दिखाई दे रही है। शुरुआती रुझानों में भाजपा जहां बहुमत से कहीं आगे निकल गई है जबकि कांग्रेस 24 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं AAP 9 सीटों पर आगे चल रही है। ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी जीत का नया इतिहास बना सकती है.गुजरात चुनाव के नतीजों के रुझान मिलने शुरू हो गए हैं और दोपहर के बाद तक नतीजों की तस्वीर साफ होने लगेगी























