
दिल्ली नगर निगम चुनावों मे आप पार्टी बहुमत की ओर बढती हुई
आम आदमी पार्टी के दफ्तर में खुशी का माहौल
दफ्तर के सामने बढऩे लगी समर्थकों की भीड़
चंडीगढ़, 7 दिसंबर (विश्व वार्ता): दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलता दिख रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक, 250 सीटों में से आप 60 सीटों पर आगे है और 75 जीत चुकी है। वहीं, भाजपा को 55 पर जीत मिल चुकी है और 48 पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस को 4 सीटों पर विजय मिली है। 5 पर आगे चल रही है। एमसीडी में बहुमत के लिए 126 सीटें चाहिए।























