
चंडीगढ़ पुलिस असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर भर्ती मामला
कांस्टेबल समेत 3 आरोपी चढे पुलिस के हत्थे
चंडीगढ़, 7 दिसंबर (विश्व वार्ता) चंडीगढ़ पुलिस ने असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर भर्ती में गड़बड़ी मामले में अपने ही विभाग के एक कांस्टेबल समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सेक्टर 11 थाना पुलिस ने बीते 30 नवंबर को इनके खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाज़ी, आपराधिक साजिश रचने और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।























