
दिल्ली नगर निगम पर किसका होगा राज? मतगणना आज
वोटों की गिनती कुछ देर मे शुरू
चंडीगढ़, 7 दिसंबर (विश्व वार्ता) दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों में चुनाव लडऩे वाले 1,349 उम्मीदवारों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के भाग्य का आज फैसला होगा। मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। 42 केंद्रों पर वोटों की गिनती होगी। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मतगणना केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों की 20 कंपनियां और दिल्ली पुलिस के 10,000 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने प्रत्येक वार्ड की मतगणना के लिए 4 से 10 टेबल लगाने का फैसला लिया है। ऐसे मे दोपहर तक दिल्ली की मिनी सरकार की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।





















