
नेत्रहीन टी-20 विश्वकप में सुनील रमेश और दीपक मलिक कि शानदार शतकीय पारी के बदौलत भारत ने नेपाल को रौंदा
नई दिल्ली, 7 दिसंबर सुनील रमेश और दीपक मलिक के शानदार शतकों की मदद से भारत ने नेत्रहीनों के लिए तीसरे टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत नेपाल पर 274 रन से जीत के साथ की। यह मैच यहां फरीदाबाद के स्लेज हैमर क्रिकेट एकेडमी मैदान में खेला गया। श्रीलंका और बांग्लादेश ने भी क्रमशः ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका पर जीत के साथ अपने टूर्नामेंट की शुरुआत की। भारत का मैच के दौरान युवा मामले और खेल राज्य मंत्री, हरियाणा सरकार और महान हॉकी खिलाड़ी श्री संदीप सिंह भी मौजूद थे।
भारतीय कप्तान अजय कुमार रेड्डी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । सुनील रमेश और अजय कुमार रेड्डी की सलामी जोड़ी ने फ्रंट फुट पर पारी की शुरुआत की और आक्रामक खेल दिखाते हुए 102 रनों की साझेदारी की। अजय के आउट होने के बाद, ललित मीणा ने भी सुनील का साथ दिया और उनके रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 72 रन की साझेदारी की। सलामी बल्लेबाज ने 38 गेंदों में 25 चौकों की मदद से 106 रनों की पारी खेली।
इसके बाद दीपक मलिक ने उप-कप्तान डी. वेंकटेश्वर राव के साथ पारी को आगे बढ़ाने का काम किया। यह जोड़ी अंत तक नाबाद रही जब दीपक ने 34 गेंदों 22 चौके और 3 छक्के कि मदद से 113 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और वेंकटेश्वर ने 22 (11×4, 2×6) में 67 रन बनाए जिससे भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 382/2 का स्कोर खड़ा किया।
विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल पहली ही गेंद से दबाव में आ गई थी। उन्होंने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। भारतीय खिलाड़ियों ने पारी में 7 रन आउट कर काफी अच्छा क्षेत्ररक्षण किया। , जिसने नेपाल कि वापसी के सारे रास्ते बंद कर दिए। मेहमान टीम कि पारी 20 ओवरों में 108/9 पर समाप्त हुई और जिसके साथ भारत ने इस मैच में ऐतिहासिक जीत दर्ज कि
दिल्ली के साकेत स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए दूसरे राउंड-रॉबिन मैच में बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका को 99 रनों से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने बल्लेबाजी की, बांग्लादेश ने सलमान और आबिद के अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में 231/5 का स्कोर बनाया। दक्षिण अफ्रीका ने अपने 20 ओवरों में 132/7 का पीछा किया।
राष्ट्रीय राजधानी में डीडीए सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराकर अपने टूर्नामेंट को जीत के साथ शुरू किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए कैमरन मैट ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। श्रीलंका ने सुरंगा संपत और रुवन वसंता की अच्छी पारियों की मदद से केवल 13.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया, जिन्होंने क्रमशः 63 और 43 रन बनाए।
स्कोर इस प्रकार हैं
India – 382/2 in 20 overs (Sunil Ramesh – 106, Deepak Malik – 113 not out, D. Venkateswara Rao – 67 not out) bt Nepal – 108/9 in 20 overs (Khemananda Ghatre 38, Sunil Ramesh – 1/7, Deepak Malik – 1/27)
Bangladesh – 231/5 in 20 overs (Salman – 62, Abid – 52, Md. Ashiqur Rahman – 45; Sphelele Khalala – 2/12) bt South Africa – 132/7.
Australia – 158/9 in 20 overs (Cameron Matt – 48; Suranga Sampath 2/20) lost to Sri Lanka – 162/3 in 13.4 overs (Suranga Sampath – 63, Ruwan Wasantha – 43; McCarthy Matt – 2/35)





















