
इस पूर्व कांग्रेस विधायक मुश्किलें बढ़ती हुई
जारी हुआ लुकआउट नोटिस
चंडीगढ, 6 दिसंबर (विश्ववार्ता): पूर्व कांग्रेस एम.एल.ए. हरदयाल कंबोज की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। पुलिस ने पूर्व विधायक कंबोज के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। विधायक और उसके बेटे की तलाश जारी है। आपको बता दें कि आज हरदयाल सिंह कंबोज की कोर्ट में अंतरिम जमानत पर सुनवाई होनी थी। बतां दे कि राजपुरा के एक पत्रकार द्वारा खुदकुशी का मामला सामने आया था। पत्रकार ने खुदकुशी करने से पहले वीडियो बनाई थी जिसमें उसने पूर्व विधायक कंबोज और उनके बेटे पर आरोप लगाए थे।























