
राजस्थान में ‘भारत जोडों’ यात्रा का दूसरा दिन
बीजेपी दफ्तर में खड़े लोगों को राहुल ने दी फ्लाइंग किस; जानिए लोगों ने कैसी प्रतिक्रिया दी
आप भी वीडियो देखिये
चंडीगढ, 6 दिसंबर (विश्ववार्ता): राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा का आज दूसरा दिन है। यह यात्रा झालावाड़ स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स से सुबह 6 बजे शुरू हुई और 9 किमी की दूरी तय कर सुबह 9 बजे तक चली। इस दौरान राहुल राजस्थान के सांस्कृतिक रंगों की मस्ती करते भी नजर आए। उधर, जिला भाजपा कार्यालय के सामने जब भारत जोडों यात्रा निकली तो राहुल की प्रतिक्रिया पर सभी हंस पड़े। दरअसल, यात्रा को देखने के लिए सुबह से ही काफी संख्या में लोग भाजपा कार्यालय पर जमा हो गए थे. राहुल की नजर जब उन पर पड़ी तो उन्होंने फ्लाइंग किस कर लोगों का स्वागत किया.
बता दें कि भारत जोडो यात्रा आज दोपहर झालावाड़ से कोटा जिले में प्रवेश करेगी. करीब 23 किमी का सफर आज तय होगा। यात्रा अगले चार दिनों तक कोटा जिले में रहेगी।उल्लेखनीय है कि यात्रा के राजस्थान में प्रवेश के दिन ही राजस्थान कांग्रेस को नया प्रभारी मिल गया था। माकन के इस्तीफे के बाद पार्टी ने पंजाब के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को प्रभारी नियुक्त किया है. रंधावा को कांग्रेस संचालन समिति का सदस्य भी मनोनीत किया गया है।























