
विजिलेंस अधिकारी को रिश्वत देने का मामला:
पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा को नहीं मिली हाईकोर्ट से राहत
चंडीगढ, 5 दिसंबर (विश्ववार्ता): विजिलेंस अधिकारी को 50 लाख रुपए की रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा को आज पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट से कोई राहत नही मिली है। जानकारी अनुसार आज हाईकोर्ट में सुंदर श्याम अरोड़ा की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई जिसमें कोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी किया है और सरकार के वकील ने एक सप्ताह में जवाब देने का समय मांगा है।
बता दें कि इस मामले में विजीलैंस ने 15 अक्तूबर को अरोड़ा को 50 लाख रुपए देते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने मोहाली की ट्रायल कोर्ट से नियमित जमानत की मांग को लेकर याचिका दायर की थी, जिसे ट्रायल कोर्ट ने खारिज कर दिया था। अब अरोड़ा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर नियमित जमानत की मांग की थी।























