पंजाब के फरीदकोट में हुआ भीषण सड़क हादसा,महिला की दर्दनाक मौत
चंडीगढ, 5 दिसंबर (विश्ववार्ता): फरीदकोट के कोटकपूरा रोड पर हरिन्द्रा नगर के पास एक दर्दनाक सडक हादसा हुआ जिसमे एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी अनुसार पता चला हेै कि सडक़ किनारे खड़ी कार को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि खड़ी कार बुरी तरह से धंस गई और कार में पिछली सीट पर बैठी महिला की जोरदार झटके के कारण गर्दन कटने से मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग भी घायल हुए है जिन्हें इलाज के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।






















