
सांसे थमा देने वाले लो-स्कोरिंग मुकाबले में बांग्लादेश ने भारत को हराया
चंडीगढ, 4 दिसंबर (विश्ववार्ता): बांग्लादेश ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को 1 विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 41.2 ओवर में 186 रन पर सिमट गई। सांसें थाम देने वाले इस मुकाबले में कई उठा-पटक देखने को मिले। टीम इंडिया को वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में एक विकेट की करारी हार झेलनी पड़ी। इस शिकस्त के बाद भारतीय टीम 3 मुकाबलों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है।
भारत की पारी 41.2 ओवर में 186 रन के स्कोर पर सिमट गई। केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 46वें ओवर में नौ विकेट पर जीत के लिए जरूरी रन बना डाले।























