
पहले वनडे मे भारत की आधी टीम लौटी पेवेलियन
7 विकेट आऊट होने पर संघर्ष करती भारतीय टीम
चंडीगढ, 4 दिसंबर (विश्ववार्ता): भारत-बांग्लादेश वनडे सीरीज के पहले मुकाबले मे बांग्लादेश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत की आधी टीम पेवेलियन लौैटा दी है। 156 रन के स्कोर पर भारत के सात विकेट गिर चुके हैं। शार्दुल ठाकुर तीन गेंद में दो रन बनाकर आउट हुए। शाकिब अल हसन ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। इस मैच में वह चार विकेट ले चुके हैं। अब लोकेश राहुल के साथ दीपक चाहर क्रीज पर हैं। भारत अब 35 ओवर में 7 विकेट पर 156 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और शार्दूल ठाकुर खेल रहे हैं। नंबर-6 पर खेलने आए शहबाज अहमद बिना खाता खोले आउट हो गए।






















