
पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा हाईकोर्ट की शरण में
इस मामले को लेकर कल होगी कोर्ट मे सुनवाई
चंडीगढ, 4 दिसंबर (विश्ववार्ता): सरकारी अधिकारी को 50 लाख रुपए की रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार किए गए पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने नियमित जमानत की मांग को लेकर पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट की शरण मे पहुंच गये है। याचिका पर हाईकोर्ट कल सुनवाई करेगा।
जानकारी के लिए बता दें कि इस मामले में विजीलैंस ने 15 अक्तूबर को अरोड़ा को 50 लाख रुपए देते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने मोहाली की ट्रायल कोर्ट से नियमित जमानत की मांग को लेकर याचिका दायर की थी, जिसे ट्रायल कोर्ट ने खारिज कर दिया था। अब अरोड़ा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर नियमित जमानत की मांग की है।























