
पंजाब, चंडीगढ मे लगातार रात मे बढता हुआ तापमान
जानिये आने वाले दिनो मे कैसा रहेगा मौसम
चंडीगढ, 4 दिसंबर (विश्ववार्ता): उत्तर भारत समेत चंडीगढ़ और पंजाब में रात के तापमान लगातार गिरावट हो रही है। चंडीगढ़ में अगले तीन दिन मौसम साफ रहेगा, अभी बारिश के आसार नहीं हैं। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में अगले 4-5 दिन न्यूनतम तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। चंडीगढ़, पंजाब में आसमान साफ रहेगा, दिन में धूप निकल सकती है। अभी दिन का तापमान चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में औसतन 25-27 डिग्री चल रहा है।





















