
पंजाब मे दर्दनाक हादसा: बच्चो के सिर से उठा बाप का साया
चंडीगढ, 4 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के मोगा-धर्मकोट रोड एक दर्दनाक हादसे मे 2 मासूम बच्चो के सिर से बाप का साया उठ गया। सडको पर लगातार बढती लावारिश पशुओं की भीड से यह हादसा हुआ। लावारिस पशु को बचाते समय हुए हादसे में मोटरसाइकिल सवार दर्शन निवासी गांव फतेहगढ़ कोरोटाना की मौत हो गई। इस संबंध में मृतक की बेटी रमनदीप कौर के बयानों पर कार्रवाई करने के बाद लाश का सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों के हवाले किया गया।






















