
कांग्रेस को लगा बडा झटका, इस पार्षद ने की पार्टी छोडऩे की घोषणा
चंडीगढ, 4 दिसंबर (विश्ववार्ता) कांग्रेस को बडा झटका लगा है, कांग्रेस पार्षद राशि अग्रवाल द्वारा पार्टी छोडऩे की घोषणा की गई कर दी गई है। हालांकि राशि अग्रवाल द्वारा भी काफी देर से आम आदमी पार्टी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन उन्होंने देर रात जब अपने फेसबुक पेज पर कांग्रेस छोडऩे का ऐलान किया तो साथ में यह भी लिख दिया कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे जिससे उनके भाजपा में शामिल होने के संकेत मिल रहे हैं।






















