
भारत-बांग्लादेश वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शुरू
भारत को पहला झटका
पढिये 7 ओवर के बाद क्या हुआ स्कोर
चंडीगढ, 4 दिसंबर (विश्ववार्ता) भारत-बांग्लादेश वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मीरपुर में खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीता है और गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर में एक विकेट पर 29 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली खेल रहे हैं। केएल राहुल की जगह ओपन करने आए शिखर धवन महज 7 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मेहदी हसन मिराज ने बोल्ड कर दिया।























