
दिल्ली नगर निगम चुनाव: 250 सीटों के लिए 13,638 पोलिंग मतदान शुरू
सुरक्षा के कडे इंतजाम
चंडीगढ,4 दिसंबर (विश्ववार्ता): दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 250 सीटों के लिए 13,638 पोलिंग स्टेशन पर मतदान शुरू हो गया है। चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजामों के बीच शाम 5.30 बजे तक मतदाता 1349 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। 3360 संवेदनशील मतदान बूथों की वीडियो रिकार्डिंग होगी। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, पोलिंग स्टेशन तक मतदाता 5:30 बजे तक प्रवेश कर सकेंगे। इसके बाद किसी भी मतदाता को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा, लेकिन लाइन में लगे सभी मतदाताओं के वोट देने के बाद ही वोटिंग बंद होगी।





















