‘उड़ारियां’ बाल विकास मेले का मुख्य मकसद बच्चों का सर्वपक्षीय विकास – डॉ. बलजीत कौर
चंडीगढ़, 3 दिसंबर मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से ‘‘उड़ारियां’’- बाल विकास मेला राज्य भर के गाँवों के आंगनवाड़ी सैंटरों में बड़े उत्साह से मनाया गया। सामाजिक सुरक्षा विभाग की तरफ से इस मेले के दौरान बच्चों की बुनियादी ज़रूरतें पूरी करके हर बच्चे के विकास का प्रयास किया गया।
पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने बताया कि विभाग आंगनवाड़ी सैंटरों के द्वारा बच्चों के पूर्ण विकास को लेकर दृढ़ता से काम कर रहा है। मिराकी फाउंडेशन जोकि विभाग के साथ मिल कर बच्चों की प्राइमरी शिक्षा मज़बूत करने के लिए काम कर रही है, के सहयोग से सभी आंगनवाडिय़ों में धूमधाम से बाल विकास सप्ताह मनाया गया। उड़ारियां बाल विकास मेले के लिए हर दिन अलग-अलग गतिविधियां की गई। पंजाब के समूह डी. पी. ओज़ और सी. डी. पी. ओज़, सुपरवायजऱ, आंगनवाड़ी वर्करों और हैल्परों को उनकी जिम्मेदारियों सम्बन्धी अवगत करवाने के लिए एक वैबीनार आयोजित किया गया। सामाजिक सुरक्षा विभाग की तरफ से उड़ारियां- बाल विकास मेले के लिए ‘‘हर माता-पिता, हर गली, हर गाँव की एक ही आवाज़ हर बच्चे का हो संपूर्ण विकास’’ स्लोगन जारी किया गया।
सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री ने और जानकारी देते हुये बताया कि उड़ारियां बाल विकास मेले के लिए विभाग की तरफ से हफ्ते के सभी दिन विशेष तौर पर मनाए गए। इस हफ्ते के दौरान स्थानीय एन. जी. ओज की तरफ से बच्चों के पोषण सम्बन्धी जागरूकता और फंड इकठ्ठा किये, पंजाब सरकार के विशेष संदेश के साथ सभी आंगनवाडिय़ों में बाल विकास मेले की गतिविधियों की शुरुआत हुई, पोषण दिन, दादा-दादी, नाना-नानी दिन के तौर पर मनाए गए। उन्होंने आगे बताया कि इसी तरह बाल सरपंच दिन और सकारात्मक पालन-पोषण दिन मनाया गया।
सामाजिक सुरक्षा विभाग की तरफ से बच्चों के माता-पिता, दादा-दादी और आम लोगों की मदद से बाल विकास सप्ताह बहुत उत्साह से मनाया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रोग्राम में बच्चों के पोषण, खेल और कहानी आधारित विकास, सुरक्षा और साधन और सकारात्मक पालन-पोषण सम्बन्धी गतिविधियां करवाई गई। विभाग की तरफ से बच्चों की बुनियादी ज़रूरतें पूरी करके हर बच्चे के विकास का प्रयास किया गया।
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब के गाँवों में बाल मेले के दौरान शुद्ध वातावरण के लिए और प्रदूषण की रोकथाम के लिए 11883 पौधे लगाए गए, आंगनवाड़ी सैंटरों में बच्चों के योग्य ढंग से पालन पोषण के लिए 12692 खिलौने दान किये गए, बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए उनमें से 6571 बाल सरपंच चुने गए और आंगनवाड़ी सैंटरों में 3580 बच्चे नये दाखि़ले हुए।
सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के डायरैक्टर डा. माधवी कटारिया ने बताया कि कैबिनेट मंत्री डा. बलजीत कौर की तरफ से ‘उड़ारियां बाल विकास मेले’ का उद्घाटन होशियारपुर के गाँव ढोलणवाल के आंगनवाड़ी सैंटर में किया गया था। उन्होंने बताया कि इस मेले का उद्देश्य आंगनवाड़ी सैंटरों के बच्चों को हर फ्रंट पर आगे लाकर उनका सर्वपक्षीय विकास करना है। इस मेले का राज्य भर के गाँवों के बच्चों पर उनके माता-पिता में भारी उत्साह था। आम जनता ने मेले में बहुत उत्साह से हिस्सा लिया।
————-





















