
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वी की परीक्षा की तारीखों का किया ऐलान
चंडीगढ,3 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वी क्लास की फरवरी, मार्च में ली जाने वाली सालाना परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया गया है। दसवीं क्लास की परीक्षा 21 मार्च से आरंभ होकर 18 अप्रैल तक होगी और 12वीं क्लास की परीक्षा 20 फरवरी से 13 अप्रैल तक ली जाएगी। दसवीं और 12वीं क्लास के एन.एस.क्यू.एफ, वोकेशनल ग्रुप और प्रैक्टिकल विषय और दसवीं क्लास की प्री वोकेशनल विषय की प्रैक्टिकल परीक्षा 23 जनवरी से 1 फरवरी तक करवाई जाएगी। वही पांचवीं क्लास की सालाना परीक्षा 16 से 24 फरवरी 2023 तक ली जाएगी। आठवीं क्लास की परीक्षा 20 फरवरी से 6 मार्च 2023 तक ली जाएगी।























